Bhojpuri actress Akshara Singh wishes happy Navratri in Devi look Fans says jai ma durga Watch Video Bhojpuri Navratra song – Entertainment News India

[ad_1]

Navratri 2022 Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने नवरात्र के पहले दिन यानि सोमवार को फैन्स को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा देवी के लुक में फैंस को नवरात्र पर बधाई देती नजर आ रही हैं। आइए जानें अक्षरा के इस वीडियो पर क्या रही फैन्स की प्रतिक्रिया। 

माथे पर सिंदूर और लाल जोड़े में देखें अक्षरा का नवरात्र स्पेशल लुक 

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं देती दिख रही हैं। वीडियो में अक्षरा लाल साड़ी पहने हुए हैं और पूरे माथे पर सिंदूर सजाए हुए दिख रही हैं। अक्षरा का ये देवी लुक बेहद खास नजर आ रहा है। अब ये कह पाना कठिन है कि लुक अक्षरा ने माता की पूजा के लिए अपनाया है या फिर ये उनकी किसी फिल्म के शूट का है। क्योंकि अक्षरा अकसर अपने BTS वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। लाल रंग में रंगी अक्षरा का ये लुक नवरात्रि पर उनके फैंस का दिल जीत रहा है। 

 

अक्षरा को फैन ने कहा जय दुर्गा मां 

जारी किए गए वीडियो में अक्षरा सिर से लेकर पांव तक लाल रंग में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक पर फैंस, लगातार जय माता दी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने तो अक्षरा के लिए लिखा, ‘जय दुर्गा मां।’ अक्षरा इस वीडियो में नवरात्र की बधाई देते हुए कहती हैं, माता रानी आप सबके जीवन में खुशियां लाएं…जय माता दी।’

अक्षरा का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग भी रिलीज 

बता दें नवरात्र के मौके पर अक्षरा सिंह नवरात्र त्योहार स्पेशल सॉन्ग भी रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा मराठी लुक में माता के भोजुपरी भक्ति गाने पर डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम है, ‘छुम छुम बाजे पैजनिया रे’। ये भक्ति गीत किसी डांसिंग नंबर से कम नहीं है। वेस्टर्न म्यूजिक के साथ तैयार इस गाने में अक्षरा का जबरदस्त डांस देखा जा सकता है।  



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *